समस्तीपुर:कार के साथ 534 बोतल शराब जप्त।
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
रोसड़ा
रोसड़ा पुलिस ने 534 बोतल शराब सहित एक कार जप्त किया। शराब कारोबारियों के विरुद्ध जारी अभियान के बीच रोसरा पुलिस ने बिना नंबर के स्विफ्ट डिजायर कार पर लदे 534 बोतल विदेशी शराब को जप्त किया। वही पुलिस को देखते ही कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया ।पुलिस ने पीछा कर एक कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अध्यक्ष एच एन सिंह ने बताया रात्रि गश्ती में पुलिस बल को शिवाजी नगर के तरफ भेजा गया था वहीं से लौटने के क्रम में रात्रि में गाय घाट के निकट एक बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को संदेहास्पद स्थिति में देखा गया जिसे पुलिस बल के द्वारा रुकने का इशारा किया गया। परंतु कार में से कार चालक फरार हो गया। एवं एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।कार की तलाशी लिया गया तो उसमें 534 बंद बोतल मैं 236 लीटर शराब पाया गया।पुलिस ने गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका गाँव निवासी गन्नू कॉपर के पुत्र अमरनाथ कापर के रूप में किया।पूछताछ के क्रम में उसने फरार चालक का नाम चर्चित शराब कारोबारी घनश्याम झा बताया उसके निशानदेही पर नंदे नगर स्थित घनश्याम झा के घर पर पुलिस ने छापामारी की जहां घनश्याम झा घर से फरार था।