समस्तीपुर: बेखौफ आपराधियों ने राजद नेता के पुत्र को गोली मारकर की हत्या
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
मुसरीघरारी
मुसरीघरारी बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला मुसरी घरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर का है जहाँ अपराधियों ने राजद के मोरवा प्रखंड सचिव लखिंदर राय के पुत्र आनंद भारती की गोली मारकर हत्या कर दी।बसही भिंडी के रहने वाले राजद नेता का पुत्र आनंद भारती शनिवार की शाम को बहन के पास जाने के लिए निकला थे। लेकिन दोस्त के बुलाने पर वो उसके घर फतेहपुर चला गया।जहाँ अपराधियों ने सोने के दौरान उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।हालाँकि पुलिस उसके दोस्त कों हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है।