समस्तीपुर:मुखिया ने विकाश कार्यों को नहीं दी तरजीह तो उप मुखिया ने बीडीओ कों दिया त्यागपत्र

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय प्रखंड के अजनौल ग्राम पंचायत के उप मुखिया आनंद लाल राम ने मुखिया दिलीप कुमार महतो पर यह आरोप लगाते हुये प्रखंड विकास पदाधिकारी कों अपना त्याग पत्र सौंपा कि मैं दलित जाति का हूँ मुझे वार्ड के विकास हेतु वर्तमान मुखिया द्वारा विकास सम्बंधित कार्यों से अलग रखा जाता है। जिसके चलते मेरे प्रति पूरा पंचायत में क्षोभ एवं असंतोष की भावना है । इसलिये मैं अजनौल पंचायत के उप मुखिया पद से इस्तीफा देता हूँ । वही वर्तमान मुखिया दिलीप कुमार महतो ने उप मुखिया द्वारा लगाये गये आरोप कों खारिज करते हुये कहा कि मेरे पास सभी विकास सम्बंधित बैठक कि रजिस्टर पर उप मुखिया का हस्ताक्षर है । इस सम्बंध में बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की वह अभी क्षेत्र में निकले हुये है मामले की छानबीन कर उचित करवाई की जायेगी।




Recent Comments