
*प्रथम वर्ग के छात्राओं ने बनायी मनमोहक रंगोली*
तरैया/सारण ।04.11.2018
प्रखण्ड के शिवपुरी तरैया स्थित पन्ना सुमन एकेडमी के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम वर्ग की छात्रा श्रुति कुमारी,मुस्कान कुमारी और निशा कुमारी ने एक मनमोहक रंगोली बनाकर सबको अचंभित कर दिया।नन्हे-मुन्हे बच्चों की प्रतिभा रंगोली के माध्यम से सामने आयी तो शिक्षकों ने बाल कलाकरों को धन्यवाद दिया और पुरस्कृत किया।उक्त मौके पर प्रचार्या दिव्या कुमारी,शिक्षिका पूजा कुमारी,निभा कुमारी,रूपा कुमारी,रानी कुमारी,निदेशिका सुमन कुमारी,मनोज कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments