समस्तीपुर:आर्यन प्रतियोगिता संस्थान ऑनलाइन टेस्ट सेंटर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस।

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर गुरु से बड़ा कोई नहीं होता। गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है। निस्वार्थ भाव से मानव जीवन को सही राह दिखाने वाला सिर्फ गुरु ही है। जिसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। गुरु अपने शिष्य को न सिर्फ तराशता है बल्कि उसके अंतर्मन में ऊर्जा का संचार कर अंधकार से उजाले की ओर ले जाने का कार्य आजीवन करता रहता। इसीलिए गुरु को ईश्वर से बड़ा स्थान दिया गया हैं। शिक्षक दिवस पर अलग-अलग संयुक्त रूप से व्यक्त किया गया।आज स्थानीय प्रखंड स्थित नरहन जे पी एन एस हाई स्कूल के सामने अवस्थित आर्यन प्रतियोगिता संस्थान में छात्र और छात्राओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस।सभी छात्र छात्राओ ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।और संकल्प लिया कि वह गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र व समाज निर्माण के लिए काम करेंगे।जीवन में ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे कि गुरु के द्वारा दी गई शिक्षा पर कोई सवाल उठे। शिक्षक दिवस पर डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली जी को भी याद किया गया।वही निदेशक शिवम कुमार ने सभी शिक्षक को भी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन से सीख ग्रहण कर एक आदर्श शिक्षक बननें की प्रेरणा दी।तथा साथ ही कहा गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है।जिसके कई स्वर्णिम उदाहरण इतिहास में दर्ज हैं।शिक्षक उस माली के समान है, जो एक बगीचे को अलग अलग रूप-रंग के फूलों से सजाता है।साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं संस्थान से निकले बच्चे जिन्होंने अपना मुकाम हासिल किया है।उन्हें बधाई भी दिए।मौके पर निदेशक शिवम कुमार,प्रबंध निदेशक सुकेश कुमार,ऑनलाइन टेस्ट संचालक गुलशन कुमार एवं जितेंद्र सर,अरविंद सर, मुकेश सर के साथ अन्य कई शिक्षक,छात्र छत्राओं उपस्थित थे।




Recent Comments