● 72 घंटे के अंदर नगद के साथ दो अपराध कर्मी गिरफ्तार

छपरा। डेरनी थाना अंतर्गत महेशिया सुल्तानपुर रोड में 6 सितंबर को एक लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन किया है. अपराध कर्मियों ने घटना को अंजाम देकर साढ़े सात लाख रुपये से भरे बैग को लेकर फरार हो थे. मामले में टीम का गठन कर छापेमारी और चेकिंग के दौरान 72 घंटे के अंदर सारण पुलिस को सफलता हाथ लगी है. लूट कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ लूटी गई राशि मोबाइल सहित दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि लूट कांड में लूटी गई राशि का 2 लाख 79 हज़ार बरामद किया गया है. सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन छापेमारी और चेकिंग की जा रही थी. इस लूट की घटना में शामिल अपराधी अरविंद कुमार और उज्जवल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. दोनों अपराध कर्मियों के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.बताते चलें कि डेरनी थाना अंतर्गत शादाब आलम 8 लाख 50 हज़ार निकालकर एक लाख पॉकेट में और 7 लाख 50 हज़ार झूला में लेकर बाइक की डिक्की में रख कर अपने घर को जा रहे थे. तभी सुल्तानपुर मोड़ पर चार अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर 7 लाख 50 हज़ार से भरा झोला चीन लिया था.