एनआईओएस से डीएलएड पास शिक्षकों को शिविर लगाकर दिया गया प्रमाण पत्र

✍️संजीव कुमार/मढौरा : स्थानीय बीआरसी केंद्र पर संचालित एनआईओएस डीएलएड अध्ययन केंद्र से उतीर्ण छात्र- छात्राओं को एक शिविर का आयोजन कर उतीर्णता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया I प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए I उतीर्णता का प्रमाणपत्र प्राप्त कर सभी विशेष खुशी देखी गई I इस अवसर पर केंद्र संचालक सूर्यदेव सिंह ने कहा की उक्त केंद्र से बेहतर रिजल्ट प्राप्त हुआ है I केंद्र को नियमित रूप से चलाने और वेहतर प्रशिक्षण का असर वेहतर रिजल्ट के रूप में प्राप्त हुआ है I इस दौरान प्रमोद कुमार सिंह, दिव्य अलोक आर्य सहित अन्य प्रशिक्षक उपस्थित थे I