प्रधानमंत्री कार्यालय से मिला कार्रवाई का भरोसा
छपरा :पुरे देश में मीडिया में हेलमेट मैन नाम से प्रसिद्ध सारण जिला निवासी और दिल्ली पुलिस के जवान संदीप कुमार शाही ने सड़क सुरक्षा के ब्रांड एम्बेसडर अक्षय कुमार को फिल्मों और पोस्टरों पर बिना हेलमेट दिखाये जाने पर आपति जताते हुए प्रधानमंत्री मंत्री से सवाल किया था।प्रधानमंत्री कार्यालय ने संदीप द्वारा उठाये गये सवाल को सही ठहराते हुए कार्रवाई करने का भरोसा जताया है।

इस आशय की जानकारी संदीप को भी प्रधानमंत्री कार्यालय ने व्यक्तिगत तौर पर पत्र भेज कर सूचित किया है। एकमा प्रखंड स्थित रसूलपुर थाना के देवपुरा गांव निवासी संदीप पिछले दो ढाई सालों से अपने निजी आर्थिक बल पर लाखों रूपये का हेलमेट बांट चुके हैं।

दिल्ली से लेकर पटना तक इस मुहिम को छेड़ने वाले संदीप ने प्रधानमंत्री मंत्री को भेजे पत्र में कहा था कि अक्षय कुमार को सड़क सुरक्षा का ब्रांड एम्बेसडर भारत सरकार ने बनाया है जबकि वे खुद कई फिल्मों में सड़क सुरक्षा नियमो को तोड़ते हुए नजर आए हैं तो वह व्यक्ति सड़क सुरक्षा पर लोगों को क्या जागरूक करेंगे।

संदीप ने प्रधानमंत्री ,सुचना व प्रसारण मंत्रालय, व फिल्म सैंसर बोर्ड के चेयरपरशन प्रसून जोशी जी को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है कि फिल्म में व फिल्मी पोस्टर में यातायात नियमों की अनदेखी जैसे without Helmet, ट्रिपल राइडिंग, खतरनाक अंदाज में स्टंट वाले पोस्टर जारी नहीं किया जाये।जिससे हमारे देश के युवा गलत संदेश को न अपनाये।संदीप न केवल दिल्ली- पटना आदि शहरों में इस मुहम को चलाया है बल्कि अपने गांव देवपुरा को स्मार्ट विलेज बनाने की दिशा में कई कार्यक्रमों और योजनाओं की शुरुआत कर चुके हैं।जिसे गांव वाले खुश हैं।
न्यूज़ इनपुट : रामेश्वर गोप, रसूलपुर (सारण)




Recent Comments