परसा में भी रहा शिक्षक दिवस पर धूम,सांसकृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा

परसा(सारण):शिक्षक के कुशल नेतृत्व में ही बच्चे का भविष्य उज्ववल होता है।शिक्षक के साथ छात्रो की गुरु शिष्य की रिश्ता से समाज में शिक्षा का विकास संभव है।उक्त बातें जिला प्रमुख अध्यक्ष स मकेर प्रमुख अभिषेख कुमार ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमलकी में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने उपस्थित छात्र शिक्षक तथा अभिभावकों को विद्यालय के विकास में हर संभव मदद करने की आश्वासन दिया।वही बीईओ रामजी पाण्डेय ने विद्यालय की विकास के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।साथ ही छात्रो द्वारा प्रस्तुत नुकड़ नाटक बेटी नही बचाओ गे तो बहु कहा से पाओगे नमक शीर्षक नाटक तथा झांकी की सराहना करते हुए छात्राओ की उज्जवल भाविष्य की कामना किया।

कार्यक्रम को वरीय बीआरसी सुबोध कुमार बैठा समन्यवक मो जमील अंसारी सहायक लेखा पाल संजय सिंह बीडीसी प्रतिनिधि अजय कुमार गुप्ता दशई सिंह ने अपना विचार प्रकट किया।कार्यक्रम में नुकड़ नाटक सरस्वती बन्दना गीत संगीत डांस आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्रो ने लोगो की मन मोह लिया।मुख्य अथिति द्वारा बीआरसी सुबोध कुमार संजय सिंह मो जमील प्रधान शिक्षक मो सेराजूदिन अनु कुमारी कमलावती कुमारी नाजीम अफरोज डॉ जवाहर लाल सिंह दशई सिंह विनोद सिंह तथा छात्राओ को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनाथ सिंह संचालन डॉ जवाहर लाल सिंह धन्यवाद ज्ञापन डॉ दीपक सिंह ने किया।वही प्रखंड के हाई स्कूल चौक स्थित कैरियर स्टडी पॉइंट में छात्र छात्राओ द्वारा केक काट कर शिक्षक दिवस मनाया गया।तथा शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षक प्रमोद कुमार चन्दन कुमार जावेद अखतर अलाउदीन प्रवीण कुमार आदि शिक्षको को छात्रो द्वारा सम्मनित किया गया।




Recent Comments