समस्तीपुर:निधी राज बीपीएससी में 16वीं रैंक लाकर बनी एसडीएम

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर शहर के विवेक-विहार मुहल्ला निवासी अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद महतो एवं मध्य विद्यालय मन्नीपुर वारिसनगर में कार्यरत प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी की पुत्री निधी राज बीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर एसडीएम बनकर जिले की नाम रौशन की है। रिजल्ट आते ही मुहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। निधी के घर आकर उसके इस सफलता के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विदित हो कि 2010 में ही इन्होंने बीपीएससी की परीक्षा पास कर सिवान में जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थी। बाबजूद इसके इन्होंने कड़ी मिहनत कर बीपीएससी की परीक्षा में 16 वीं रैंक प्राप्त बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए एसडीएम बनकर अपना सपना पूरा की।तीन बहनों में सबसे छोटी निधि बालिका उच्च विद्यालय समस्तीपुर से 10 वीं, महिला काॅलेज समस्तीपुर से इंटर विज्ञान बीए अंग्रेजी आनर्स एवं डाॅ. प्रभात कुमार के सानिध्य में अंग्रेजी से एमए समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई। इनकी बड़ी बहन स्नेह राज विजया बैंक समस्तीपुर में सहायक प्रबंधक, द्वितीय बहन रश्मि राज डाॅक्टर एवं सबसे छोटे भाई रत्न राज कैनरा बैंक दलसिंहसराय में सहायक प्रबंधक हैं।