समरता दिवस : उज्ज्वला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन दिये गये
क्रासर- भाजपा विधायिका कृष्णा पासवान ने 101 पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया
ए.के.केशकर
फतेहपुर 15 अप्रैल। अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर समरता दिवस पर खागा इण्डेन गैस सर्विस के तत्वाधान में 101 महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन वितरित किये गये। खागा क्षेत्र की भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने पात्र महिलाओं को मुक्त में गैस चूल्हा, रबर, कागज, सिलेण्डर, गैस किट वितरित किये। इस मौके पर उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य भारत मिशन जैसे कार्यक्रमों के जरिये मनुष्य का मानसिक विकास और आत्मनिर्भर बनने की उर्जा प्राप्त होती है। आज सम्पूर्ण देशवासी अपने कर्तव्य के प्रति सजग हो रहे है और उन्हे अच्छे बुरे की पहचान कर कल्याणकारी निर्णय लेने चाहिये। ग्रामीणों के सर्वागीण विकास के लिये  भारत सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसी के क्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना इनमें से सबसे प्रमुख है। जिसके तहत गरीब परिवार की महिलाओं के नाम से रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त में वितरित किये जा रहे है।
इस मौके पर खागा की चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश माहेश्वरी, भाजपा के जिला महामंत्री दुर्गा शंकर गुप्ता, भाजपा माहिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रिंकी केशरवानी, वैश्य एकता परिषद के नगर अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र केशरवानी, व्यापारी नेता ननकू लाल अग्रहरि, सालिगराम अग्रहरि, भाजपा नेता पंकज पाल, राकेश सिंह, युवा वैश्य एकता परिषद के प्रान्तीय महामंत्री रोहित माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी (पत्रकार), प्रान्तीय मंत्री सोनू अग्रहरि, पत्रकार सी.बी. त्रिपाठी, रमेश शर्मा सहित शंकर लाल , धर्मेन्द्र मिश्रा, श्रीराम साहू, अजयपाल सिंह, कीर्ति मोदनवाल, शन्नी मोदनवाल, रिंकू शुक्ला आदि उपास्थित रहे। 
अन्त में आये हुये अतिथियों का आभार खागा इण्डेन गैस की प्रोपाइटर  सुनीता माहेश्वरी ने व्यक्त करते हुये बताया कि आगामी दो वर्षो में गरीब परिवार की 5 करोड महिलाओं को गैस कनेक्शन दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अभी से प्रयास किये जा रहे है। उन्होने कहा कि इण्डियन आयल कार्पोरेशन (इण्डेन)  देश की नौ रत्न कम्पनियों में है । इण्डेन परिवार का लक्ष्य है कि कोई भी ग्राहक असन्तुष्ट न रहे और इसी सापेक्ष में कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर जिले में सर्वाधिक मतो से विजयश्री हासिल करने वाली विधायक कृष्णा पासवान का 51 किलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी लोकप्रिय विधायिका का जोरदार स्वागत किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश माहेश्वरी ने किया। इण्डेन परिवार की ओर से सभी पात्र महिलाओं एवं आये हुये ग्रामीणों को शर्बत पिलाया गया।