*पौधा रोपण कर मनाया गया जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन*
✍अभिषेक तिवारी/कुमार विपेंद्र
सीवान : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन आज बड़हरिया स्थित श्री राम जानकी मठ में पौधा रोपण कर मनाया गया।उक्त पौधा रोपण कार्यक्रम में सांसद ओम प्रकाश यादव,सीवान सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद और महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
लोगों को संबोधित करते हुए मठ के मठाधीश श्री भगवान दाश ने कहा कि एक वृक्ष लगाना सही मायने में सौ पुत्र-रत्नों को प्राप्त करने जैसा है।क्योंकि आज के दौर में जरूरी नहीं की पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित मॉडर्न पुत्र बुढ़ापे का सहारा बनेगा।परंतु इस बात की गारंटी है कि आपके द्वारा लगाया हुआ वृक्ष न सिर्फ आपको फल और छाया देगा बल्कि दूसरों को भी शीतल व शुद्ध हवा के साथ संतुलित पर्यावरण प्रदान करेगा।
मौके पर उपस्थित जन मानस को संबोधित करते हुए सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर केक काटने से अच्छा होगा कि वृक्ष लगाएं और सुंदर सा संसार बनाएं।वृक्षा रोपण कर ऐसा संसार बनाएं जहां प्राकृतिक आपदाओं की कोई गुंजाईश न हो।श्री यादव ने कहा कि पौधा रोपण से बाढ़-सुखाड़, अतिवृष्टि-अनावृष्टि जैसी समस्याएं स्वतः समाप्त ही जाएंगी।अतः ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
मौके पर सहकारिता सदस्य प्रो.अभिमन्यु सिंह,भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह पटेल,बाल्मिकी प्रसाद,अभिषेक सिंह,बड़हरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह,सुनील कुमार तथा अनुरंजन मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।





Recent Comments