*चौकीदार गोलीकांड में दो को हिरासत में ले पूछताछ*
परवेज अख्‍तर, सिवान : चौकीदार गोलीकांड मामले में एमएच नगर पुलिस ने सोमवार की रात दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसमें एक रामपुर निवासी तथा दूसरा उसरी का मिष्ठान दुकानदार है। इस मामले में पुलिस अन्य संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस घायल चौकीदार के फर्दबयान के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है। बता दें कि रविवार की रात एमएच नगर थाना के रामपुर गांव ओसियर यादव को घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद उसका इलाज पटना में किया जा रहा है।
—————