पूर्वी चम्पारण : राजद ने कल्याण पुर मे कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन 

✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-कल्याणपुर प्रखण्ड मुख्यालय मे राजद द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
राजद के वरिय नेता सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाँ कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है और कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए ।
कल्याण पुर मे आयोजित सम्मेलन मे जाने के दौरान सेमरा बाजार मे राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष जाकिर हुसैन के आवास पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया गया ।
ऊक्त आयोजन के मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, महासचिव उमाशंकर यादव , हरसिद्धी विधान राजेन्द्र राम , केसरिया विधायक डाॅ राजेश, युवा नेता अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ हैपी श्रीवास्तव, फखरूद्धीन आलम, नसीमा खातुन आदि काफी संख्या मे नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।