शुभ धनतेरस व धन्वंतरि जयंती के अवसर पर देश के कई शहरों में रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर के मानवता के लिए पेश किया मिसाल

✍नवीन सिंह परमार
•••••
आज शुभ धनतेरस व धन्वंतरि जयंती के अवसर पर देश के कई शहरों में रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर के मानवता के लिए एक मिसाल प्रस्तुत किया ।
बिहार के रक्तवीरों की टोली के नायक मुकेश हिसारिया सर से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली AIIMS में –दरभंगा के युथ आइकॉन अस्मिता वर्षा झा जी के मैसेज पर पिंडारुच ,दरभंगा के 47 वर्षीय महेंद्र चौपाल जी के लिये दिल्ली में AIIMS में श्री संजय अग्रवाल जी और पानीपत के धीरज जी ने रक्तदान किया । वही पटना में महावीर वात्सल्य में —जमुई के युवा रक्तवीर सुमन सौरभ जी के मैसेज- जम्मू में भारतीय सेना में डयूटी जॉइन करने जा रहे सीतामढ़ी के प्रमोद दुबे जी की 27 दिन की नन्ही बच्ची के लिए संदीप चौधरी जी ब्लड की व्यवस्था करवाई। यही नही आज ही पटना में CNS हॉस्पिटल में समस्तीपुर के अविनाश बादल जी और पटना के अरविंद साहू जी के मैसेज -ट्रक एक्सीडेंट में घायल 14 वर्षीय मासूम के लिए डॉ यू पी सिन्हा जी ने ब्लड की व्यवस्था करवाई।
वैसे तो पूरी करने जिंदगी का हर लम्हा ख़ास होता है लेकिन धनतेरस के दिन अगर सभी जरूरतमंदों की ब्लड की जरूरत पूरी हो जाए तो निश्चित रूप से वो लम्हा यादगार हो जाता है ।
सभी रक्तवीरों को माॅ वैष्णव देवी समिति, पटना व सिम्पैथी फाउंडेशन , सीवान की ओर से नमन।
शुभ धनतेरस व धन्वंतरि जयंती के अवसर पर देश के कई शहरों में रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर के मानवता के लिए पेश किया मिसाल




Recent Comments