सरयू में डूबे युवक का नहीं मिला शव

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन (सिवान) : थाना क्षेत्र के ट्रेनवा माधवपुर गांव के सामने शुक्रवार की दोपहर सरयू में स्नान करने के दौरान डूबे युवक को बरामद करने का प्रयास दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार की देर शाम से ही एनडीआरएफ की टीम व मोटर बोट के साथ सिसवन सीओ इंद्रवंश राय तथा थाना प्रशासन द्वारा तलाश जारी था। सीओ ने बताया कि मोटर बोट के जरिए शनिवार को शव की तलाश सारण जिले के मांझी पुल तक किया गया, लेकिन कोई सफलत नहीं मिली। वहीं स्थानीय ग्रामीण व परिजन भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि नदी की तेजधार होने के कारण चंदन बहते हुए कहीं दूर निकल गया होगा। फिलहाल
उसकी बरामदगी के लिए खोज जारी है।ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के शुभंकर छपरा डीह गांव निवासी राघव यादव का पुत्र चंदन यादव (35) स्नान करने के लिए सरयू नदी में गया था जहां तेज धार में बह गया। कुछ लोगों ने उसे बहते देख हो हल्ला किया। ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक नदी की तेज धार में बह गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम एवं नाविकों की मदद से उसकी तलाश जारी कर दी गई है।