बैठक बुलाने के लिए पत्र
#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। विपक्ष द्वारा आठ वार्ड पार्षदों की एकजुटता का फोटो वायरल कर देने से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की बैचैनी बढ़ गई है। वहीं अध्यक्ष राजकुमारी देवी का कहना है कि एकजुटता कभी काम नहीं आएगी। हम बहुमत में हैं बहुमत में रहेंगे। कहीं किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। सूत्र की माने तो कुछ पार्षद अन्य प्रदेश में पिकनिक मना रहे हैं।




Recent Comments