सब्जी उत्पादकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, सांसद प्रतिनिधि के प्रति जताया आभार

छपरा । जिला के सोनपुर अनुमंडलान्तर्गत दिघवारा  दरियापुर, पटना के दानापुर अनुमंडल के दियारे क्षेत्र के किसानों, सब्जी उत्पादकों व विक्रेताओं व क्रेताओं के चेहरे पर सोमवार को थोड़ी ही सही मुस्कान वापस लौट आयी । बहरहाल, सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के प्रति सब्जी उत्पादकों व विक्रेताओं ने आभार जताया।जाहिर है कि दियारा व मैदानी इलाकों में सब्जी उत्पादकों की सब्जियां गत् शुक्रवार से ही सड़ रही थी। दिघवारा पुलिस ने गुप्तेश्वर महादेव मंदिर रोड में मारपीट व फोरलेन पर फिज़िकल डिस्टेंश मेनटेनेश व मधुकाॅन में श्रमिकों की मारपीट की आड़ में क्रय विक्रय बंद कर दिया था। उत्पादकों ने परसा के जदयू नेता व पूर्व विधायक छोटे लाल राय व सोनपुर के वर्तमान राजद विधायक को त्राहिमाम संदेश दिया, किंतु सिर्फ आश्वासन ही मिला। इस बीच “न्यूज सबकी पसन्द ” के गोरखपुर पृष्ठ पर प्रकाशित फीचर ने सारण सांसद का ध्यान आकृष्ट किया और रविवार को सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सब्जी उत्पादकों की पीड़ा को शिद्दत से महसूस किया और अपने प्रतिनिधि व भाजपा राज्य परिषद सदस्य राकेशकुमार सिंह को समस्या सुलझाने के लिए अधिकृत किया । रविवार को बस स्टैंड स्थित पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह व पैक्स अध्यक्ष शिवजी सिंह की दुकान पर मेराथन बैठकों का अंत हुआ। नगर भाजपा उपाध्यक्ष संजय कुमार साह मानूपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेश सिंह, भाजपा नेता युगल किशोर, संजय राय,शिवजी सिंह आदि से सहमति के बाद सांसद प्रतिनिधि राकेश ने सोनपुर अनुमंडलाधिकारी एवं सोनपुर अनुमंडल पुलिस से  बातें की। इस शर्त पर फोरलेन पर क्रय विक्रय की अनुमति देने का आग्रह किया गया कि दुकानों की दूरी  5 फीट होगी और फिज़िकल डिस्टेंश मेनटेनेश का पालन ईमानदारी से किया जाएगा । बहरहाल, अनुमंडल प्रशासन ने आखिरी मौका देते हुए स्पष्ट कर दिया कि यदि फिर किसी प्रकार की घटनाएं या पूर्व की घटनाओं की पुनरावृत्ति हुई, फिज़िकल डिस्टेंश मेनटेनेश का पालन नहीं हुए तो प्रशासन न सिर्फ क्रय विक्रय पर रोक लगाएगा बल्कि सब्जी उत्पादकों ,विक्रेताओं व क्रेताओं पर भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धराओं के तहत उन्हें निरुद्ध किया जाएगा । खैर सोमवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक हरी सब्जियों का क्रय विक्रय शांतिपूर्वक माहौल में हुआ। आयातित कटहल, शिमला मिर्च, अदरक,नींबू, चुकंदर आदि अलग पंक्तियाँ और 5 फीट की दूरी पर लगीं । दुकानदारों ने क्रेता  पैकारों को फिज़िकल डिस्टेंश मेनटेनेश का पालन कराते स्वयं देखे गए । यद्यपि बर्बादी की भरपाई तो संभव नहीं है ।फिर भी  लोगों में थोड़ी खुशी देखी जा रही है ।
–/—