विश्वविद्यालय ने लिया संज्ञान,वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगा पीएचडी का वायवा


• सितम्बर से नया सत्र शुरू करने का दिया संकेत

छपरा । यूजीसी ने पीएचडी स्टूडेंट्स के लिए भी बड़ी राहत दी है।पीएचडी स्टूडेंट्स को थेसिस जमा करने के लिए छह माह का अतिरिक्त समय दे दिया है।यूजीसी ने कुलपति को इन कोर्सेज के लिए वायवा परीक्षा वीडिओ कान्फ्रेंस के जरिये लेने के लिए कहा है।मालूम हो कि शोधार्थी आनंद ने तीन सप्ताह पहले मेल के माध्यम से मांग की थी कि शोध ग्रंथ एवं सिनाॅप्सिस जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाये और साथ ही 30 अप्रैल को “जनादेश एक्सप्रेस” अखबार ने इसे प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।इस पर विचार करते हुए फैसला किया है।शोधार्थी आनंद ने कहा कि छात्र हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। विश्व विद्यालय अनुदान आयोग ने शैक्षणिक शोध कार्य में हुई रुकावटों के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश को जारी किया है,जिससे की शोधार्थियों को राहत मिली है।

क्या कहते हैं कुलपति :

इस संबंध में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हनुमान प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि यूजीसी का शैक्षणिक कलेन्डर अभी हमें देखने को नही मिला है।मिलने के बाद ही शैक्षणिक कलेन्डर का अध्ययन किया जाएगा। गाइडलाइन का अनुपालन भी किया जायेगा।