पुलिस IPS में ,,मांडलगढ़ छाया: अच्छी छवि से सबका मन भाया

दिलीप मेहता 
मांडलगढ़ 7 मई। दो दिन पूर्व राजस्थान सरकार ने 46 IPS के तबादले किये जिनमें 16 जिलो के एस पी बदल दिये लेकिन बतौर आर पी एस के रूप में मांडलगढ तैनात रहे, अधिकारी प्रमोशन पाकर आईपीएस बने ।  उनमें वर्तमान में 3 एसपी जिले में तैनात है जिनको नहीं बदला गया । इन अधिकारीयों को नही हटाया इससे जाहिर हो गया है कि यह अधिकारी आमजन में लोकप्रिय है ओर इनकी अच्छी छवि बनी हुई है । इस खबर से मांडलगढ़ के पुलिस मित्रो को गर्व है कि हमारे यहां अधिकारी रहे अच्छे है ।
इन अधिकारीयों  में समीरकुमारसिंह वर्ष 95–96 तथा राजेन्द्रप्रसाद गोयल वर्ष 99 से 2003 व डीडी सिंह 2003 से 2004 तक डीएसपी रहे है । यह अधिकारी आज क्रमश: जोधपुर प. व उदयपुर तथा बांरा में पुलिस अधीक्षक तैनात है जिनको इस लिस्ट में नहीं हटाकर बरकरार रखा है । इसके अलावा मांडलगढ  रहे अभी दो आईपीएस ओर है जो जयपुर में तैनात है इनमें ओमप्रकाश दायमा व सत्यवीर सिंह है  । साथ ही यहां तैनात रहे  दो आईपीएस सुरेन्द्रकुमार चौधरी व ओमप्रकाश शर्मा सेवानिवृत हो चुके है । साथ ही यहां रहे अधिकारी भी 5 एएसपी है ओर जिनमें कुछ शीध्र ही आईपीएस बनने वाले है । पुलिस के लिऐ मांडलगढ सर्किल अच्छा रहा है ओर यहां का सोभाग्य भी है कि अब तक बढिया अधिकारी ही आते रहे है । एक बार फिर मांडलगढ रहे ओर अब  आईपीएस के रूप में अच्छी छवि बनाने वाले अधिकारी समीरकुमारसिंह,, राजेन्द्रप्रसाद गोयल व डी डी सिंह के कार्यो को सलाम