डोइला गांव के दलित नट बस्ती के सात बच्चों की गड्ढे में डूबकर हुई दर्दनाक मौत से आहत जदयू नेताओं ने घर पहुंच जताया संवेदना

#रंजन बाबा/इसुआपुर(सारण) : प्रखण्ड के डोइला गांव के दलित समाज के नट बस्ती के सात बच्चों की शनिबार को गढ़े में डूबकर हुई दर्दनाक मौत से आहत जदयू के बरिष्ट नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने डोईला पहुचे ।जहां पीड़ित परिवारों ने उन्हें अपनी दुख दर्द सुनाई ।जिनकी बेदना सुन श्रीप्रताप अंचल अधिकारी अजय ठाकुर को मौके पर बुला कर पीड़ितों को जल्द आपदा प्रबंधन द्वारा मिलने वाली राशि मुहैया कराने की अनुरोध किया ।साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक बच्चों को जहां दफनाया गया है उस स्थल को जनसहयोग से स्मारक स्थल बनाया जाएगा ।साथ ही वहां तक जाने के लिए पहुच सड़क बनाने हेतु जिला समाहर्ता से बात की । साथ ही इस तरह की घटना की पूर्णाबृत्ति न हो इसलिए इस तरह की गढ़ों को चिन्हित कर बांस से घेरा जाएगा ।मौके पर पधारे अंचल अधिकारी ने रामपुर अटौली पैक्स के प्रबंधक कुमार शिवम उर्फ गुड़ु से प्रति पीड़ित परिवार को 25 -25 किलो चावल देने का निर्देश दिया ।मोके पर जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ राजू,मशरक जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह,रंजन नट,कौशल कुमार श्रीवास्तव,जय प्रकाश महतो,गुड्डू सिंह,शैलेस सिंह,रणजीत मांझी,गोबिन्द शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।