दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पुलिस ने चनपटिया बाजार में छापेमारी कर सात बोतल रायल स्टेज शराब के साथ एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में बाजार निवासी सनेश उर्फ गणेश के पास से सात बोतल रायल स्टेज शराब के साथ गिरफ्तार किया गया वहीं पिने के आरोप में आलमगीर कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।