सत्य प्रकाश बने युवा जिला अध्यक्ष, युवाओं में खुशी की लहर

# कुमुद रंजन सिंह /नालंदा : सत्य प्रकाश सिंह को युवा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओ में खुशी की लहर दौड़ गई।बताते चलें कि राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह ने रहुई के पचासा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश सिंह को महासभा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कुमुद रंजन सिंह के अनुशंसा पर नालंदा जिला युवा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए हैं। इससे महासभा के कार्यकर्ताओं सहित युवाओं में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। बधाइयों का तांता लगा हुआ है।