बीजेपी के मढौरा पूर्वी मंडल कमिटी की घोषणा, सदस्यों को पार्टी कार्य में लगने का अहवान मढौरा,सारण ।जिला से मिले निर्देश के अनुसार भारतीय जानता पार्टी की मंडल इकाई ने मढौरा पूर्वी मंडल कमिटी की घोषणा कर दी । पूर्वी मंडल के हसनपुरा, मुबारकपुर महावीर चौक पर आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह की मौजुदगी में कार्यसमिति की घोषणा की गयी । इस अवसर पर मनोज सिंह ने संगठन के विषय मे भाजपा के सिद्धांत एवं दीनदयाल उपाध्याय जी की एकात्मक मानववाद को सामने रख संगठन विस्तार पर प्रकाश डाला। कार्यसमिति के अनुसार उपाध्यक्ष तेजनारायण सिंह, धनेश्वर उपाध्याय, रंजना देवी, गणेश प्रसाद, संजय मांझी, मंजू देवी, महामंत्री- धर्मनाथ सिंहमहामंत्री- दिनेश यादव, मंत्री- राधिका देवी, मंत्री- पिन्टू देवी, महेंद्र महतो, विजय पंडीत, सतीश कुमार पांडेय मीना देवी, कोषाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, प्रवक्ता- भावलपुर के पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, मिडिया प्रभारी के रुप में राजेन्द्र पांडेय का मनोनयन किया गया । इस अवसर पर बबलू मिश्रा, भरतेश्वर सिंह, राकेश उजाला, संतोष महतो, धनंजय उपाध्याय, उदय गिरि, राजेन्द्र पंडीत, हरिनारायण सिंह, अनिल पांडेय, राहुल सिंह इत्यादि उपस्थित थे ।
बीजेपी मंडल मढ़ौरा पूर्वी के कार्यसमिति टीम का हुआ मनोनयन