बेतिया – लौरिया:– मठिया के लाल ने फिर किया चंपारण का नाम रौशन

न्यूज इनपुट रबिशंकर मिश्रा प, चम्पारण लौरिया बिहार:–
मठिया पंचायत के समाजसेवी आदित्य कुमार को आगामी 24 जनवरी को लखनऊ में संजोगता महाजन युवा सम्मान 2018 दिया जाएगा। यह सम्मान हर 5 वर्षों में युवाओं को समाज सेवा के क्षेत्र में अतिविशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस सम्मान में प्रतिक के रूप में मेडल तथा प्रसस्ति पत्र दिया जाएगा। समाजसेवी आदित्य कुमार गाँव के वार्ड स्तर के समस्याओं को उठाते रहे है, जिसमें कइयों समस्याओं पर प्रशासन ने पहल करते हुए समाधान भी किया है।ओ सामाजिक संगठनों से जुड़ कर शिक्षा में शुधार,बाल मजदूरी- पलायन पर रोक,महिला ससक्तिकरण, उन्नत जैविक खेती तथा सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुचना,गरीब-असहाय लोगों की मदद करना जैसी कई कार्य करते रहें हैं। आगे आदित्य कुमार ने बताया कि युवाओं की टोली बनाकर नये रोजगारमुखी कार्यशाला का भी आयोजन करेंगे, ताकि शिक्षित युवाओं को नई दिशा मिल सके। यहाँ बाता दे कि आदित्य कुमार राष्टपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक व पर्यावरणविद डॉ. देविलाल यादव के पुत्र हैं।




Recent Comments