वार्ड सदस्य पुत्र की मौत पर रहुई बीडीओ ने दिए 20 हजार के चेक

#कुमुद रंजन सिंह/नालन्दा।
रहुई : स्थानीय प्रखंड के 10 वर्षीय बलबंत कुमार के मौत देकपुरा जाने के क्रम में झरझरिया वाहन से कुचल जाने के कारण हो गई थी जबकि माँ गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। इसी क्रम मृतक के पिता वार्ड सदस्य चन्द्रभूषण पासवान को बीडीओ विवेक कुमार ने शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय में अम्बा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जीवेश यादव के समछ 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किये। विदित हो कि इससे पहले रहुई सीओ ने चार लाख का चेक प्रदान किये थे।
इस अवसर पर उपेंद्र कुमार यादव, अमित रविदास,जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments