सड़क का उद्घाटन
✍ परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने बुधवार को प्रखंड के सारंगपुर पंचायत के शाहपुर कामेश्वर सिंह के घर से बीच टोला मठिया तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 12 लाख 5 हजार 624 रुपए की लागत से बने सड़क का उद्घाटन किया। इस सड़क बनने से
ग्रामीणों की प्रतिक्षित मांगे आज पूरी होते नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जहां भी सड़क की समस्या थी उसको दूर कर लिया गया है।