पटना मे होंगी सम्मानित

✍ परवेज अख्तर/सिवान;

मैरवा (सिवान) : मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं कला युवा संस्कृति विभाग बिहार सरकार द्वारा पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे आयोजित बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह में मैरवा की नौ खिलाड़ी सम्मानित होंगी। इनमें रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की छह खिलाड़ी शामिल हैं। रानीलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक एवं सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि मैरवा की नौ बेटियां तीन खेल विधाओं मे सम्मानित होंगी।