दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
अपराधों से लड़ने वाले पहलवान की गोली मार कर हत्या।
भितहा अपराधों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले पहलवान की गुरुवार रात्रि 7:30 बजे सीने में गोली लगने से घटना स्थल पर मौत हो गई।गौरतलब हो कि भितहा थाना अंतर्गत भुईँधरवा गांव के निवासी बिन्दा सिंह पटेल (60) के दो पुत्र हरीश चंद्र सिंह पटेल एव गुडडू सिंह पटेल है। हरीश चंद्र सिंह पटेल अपने पत्नी के साथ चंडीगढ़ रहते है।गुडडू सिंह पटेल दिल्ली रहते हैं एव गुडडू सिंह पटेल की पत्नी शुसिला देवी घर पर रहकर अपनी ससुर की देखभाल करती थी।बहु शुसिला देवी ने बताया कि रात्रि करीब 7:30 बजे मेरी ससुर घर से निकल कर घर की ठीक सामने 30 फिट की दूरी पर समुदायक भवन में सोने जा रहे थे कि दोनों के बीच में ही मेरी ससुर की सीने में गोली मार दी गई।गोली लगने के बाद मेरी ससुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।शुसिला देवी ने बताया कि मेरी ससुर की हत्या मुखिया पति चांदेसवर सिंह पटेल सहित पांच लोग मिलकर किये हैं।सुशीला देवी ने पाचो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराई है। मृतक बिंदा सिंह पटेल की भाई लोरिक सिंह पटेल व वीरन सिंह पटेल ने बताया कि 1 माह पूर्व अस्थानीय मुखिया पति चांदेसवर सिंह पटेल द्वारा नल जल योजना के तहत कार्य कराया जा रहा था।जिसकी नजायज तरीके से घर से सटा कर पाईप निकाली जा रही थी जिसका विरोध बिंदा सिंह पटेल ने किया था।मुखिया पति से पूर्व से जमीन से संबंधित वादविवाद चलते आ रहा है।नल जल कार्य कराने के दौरान ही मुखिया पति ने हत्या कराने की बात कही थी। मृतक कि भाई का आरोप है कि मेरे भाई की हत्या मुखिया पति के द्वारा कराया गया है।इस हत्या से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।घर के परिजनों की रो रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों की मानना है कि म्रतक बिंदा सिंह पटेल दस्यु गिरोह लालू यादव, बासुदेव यादव, राम सिंह, सफीक मियां आदि बदमाशों से लड़कर लोगों की रक्षा करते रहे।जब दस्यु गिरोह का बदमाश सफीक मियां की हत्या हुई तो म्रतक बिन्दा सिंह पटेल को करीब सन 1978 में दो नाली बंदूक की लाइसेंस प्राप्त हुई।पूर्व विधायक राजेश सिंह ने मौके पर पहुकर जायजा लिया और घर के लोगों को सांत्वना दिया।श्री विधायक ने बताया कि म्रतक बिन्दा सिंह पटेल हरमेसा अपराध के विरुद्ध संघर्ष किये हैं।अपराधो से लड़ने के लिए ग्राम रच्छा दल, सहिदी जत्था दल,फाईटर गुरूप तीनों संस्था के सेनापति थे।अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सूख शान्ति के लिए बिता दिया।म्रतक की पत्नी आज से पांच वर्ष पूर्व में बाबा धाम से वापसी के दौरान बस एक्सीडेंट में ही मौत हो गई।बिंदा सिंह पटेल एक अच्छा विचार के व्यक्ति थे।इनकी मौत से पूरे प्रखंड में सन्नाटा पसरा हुआ है।विधायक ने कहा कि मेरे साथ अपराधीयो से लड़ाई किये हैं इनके जो भी हत्यारे है उनकी सजा मिलेगी।हत्यारो के गिरफ्तारी के लिए मै उच्च पदाधिकारियों से मिलूंगा।थाना प्रभारी दिनेश कुमार दास ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद शव को घर के परिजनों को सौंप दिया गया है।म्रतक की पुत्र को आने की लोग इंतजार कर रहे हैं आने के बाद अंतिम संस्कार कि जाएगी।घटना अस्थल से देशी बारे बोर की एक कट्टा बरामद किया गया है।पुलिस हत्यारो की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।म्रतक की बहु सुशीला देवी के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।