सगे भाई ही बना भाई का जानी दुश्मन,गला में कसा रस्सी का फंदा…


#रिपोर्ट -दिग्विजय सिंह बबलू /डोरीगंज
डोरीगंज (सारण)
“””””””””””
पुरानी रंजिश से उत्पन्न एक विवाद मे दो सगे बड़े भाई ही बन गए छोटे भाई की जान के दुश्मन । गले मे रस्सी का फंदा डाल उसकी जान लेने की , किया कोशिश।
सदर अस्पताल छपरा से जख्मी छोटे भाई के फर्द ब्यान आने के बाद स्थानीय थाने के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर, मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
मामला मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के अवधपुरा गांव की है । इस संबंध मे अवधपुरा गांव निवासी ओमप्रकाश सिह ने अपने दो सगे बड़े भाईयो हरेन्द्र सिह व ललन सिह समेत बड़े भाई हरेन्द्र सिह के पुत्र संजीव कुमार सिंह को आरोपित कर मुफ्फसिल थाने मे नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है । जिसमे बताया है कि पुरानी रंजिश से उत्पन्न एक विवाद के मामले मे घर पर चढ तीनो ने एक साथ उसपर हमला कर दिया। जिसके दौरान उसके गले मे रस्सी का फंदा डाल जान से मारने की कोशिश की गई जिसे गाँव के लोगो की मदद से बचा लिया गया ।
थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस के द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है ।