KYP सेन्टर पर बीडीओ ने बांटे प्रमाणपत्र
संवाददाता, एकमा
एकमा नगर पंचायत के ब्लॉक रोड में बंधन बैंक के निकट कुशल युवा कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर एकमा बीडीओ अखिलेश कुमार ने प्रमाणपत्र वितरित किया।

मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत चलाए जा रहे आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत संचालित अक्वामिन डेवलपमेंट एंड आउटसोर्सिंग सर्विसेज केंद्र पर बीडीओ ने कुशल युवा कार्यक्रम के तहत उतीर्ण छात्र छात्राओं के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया।

इस दौरान बीडीओ ने कहा कि अधिक से अधिक बच्चे इस कार्यक्रम से जुड़कर निःशुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण ले।
इस केंद्र के निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पहले यह केंद्र दुर्गा स्थान के निकट संचालित किया जाता था जिसे अब बंधन बैंक के निकट शिफ्ट किया गया है। इस नए केंद्र का उद्घाटन एकमा बीडीओ ने फीता काटकर किया।
इस दौरान सुरेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, राजू, पलक, रश्मि, लवली आदि उपस्थित थीं।