सारण :ग्राम स्वराज अभियान के तहत देवरिया गांव चयनित,पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा गांव
#200 लोगो का 12 रुपया में हुआ बीमा,100 लोगो #तरैया।19अप्रैल 20का खुला खाता

#रिपोर्ट सुरभि तिवारी /तरैया

#तरैया।19अप्रैल 2018:
ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रखण्ड का देवरिया गाँव चयनित हुआ है।जिसको लेकर पंजाब नेशनल बैंक मुरलीपुर द्वारा गाँव मे शिविर लगाकर लोगो को बैंक के कार्य प्राणली की जानकारी दी गयी।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 200 लोगो का बीमा किया गया।इसके लिए पीएनबी ग्राहक को केवल 12 रुपया प्रति वर्ष देना होगा।वही जिन ग्रामीणों के अबतक किसी बैंक में खाता नही थे।वैसे 100 लोगो का पीएनबी द्वारा खाता खोला गया।उक्त मौके पर पीएनबी के शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह,राजीव कुमार सिंह,धनंजय कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह,टुल्लू सिंह, अनिल कुमार व अन्य मौजूद थे।