Θ दिल्ली:– संकल्प दिवस व संस्था के प्रमुख संरक्षक श्री दीनानाथ प्रसाद का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
दिल्लीः दीनानाथ प्रसाद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के सेवा प्रकल्प -डी एन पी अकादमी ,धर्म सेना,झोपड़ी पाठशाला और गोपी गोपाल गोशाला के कार्यकर्ताओं द्वारा देश की राजधानी दिल्ली से लेकर देश के देहाती क्षेत्रो तक संगठन के वार्षिक उत्सव #संकल्प दिवस* विभिन सेवा कार्य करके मनाया गया।

मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश कुमार उर्फ बबलू भइया ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए पूर्व प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर शाष्त्री व संस्था के प्रमुख संरक्षक जनसंघ के समय के bjp वरिष्ठ नेता श्री दीनानाथ प्रसाद दोनो आदर्श हैं।

इसलिए इनकी जन्मदिन 2 अक्टूबर को संगठन संकल्प दिवस के रूप में मनाती हैं।इस दिन संगठन से जुड़े छात्र शिक्षक अधिकारी व सभी कार्यकर्ता समाज सेवा का संकल्प लेते व विभिन क्षेत्रो में समाज सेवा करते हैं ।
मौके पर संगठन कार्यकर्ताओ झुगी झोपड़ियो में स्वक्षता अभियान चलाया गया। भंडारा लगवाया गया व संगठन के द्वारा पिछले वर्ष लगाएं पौधों की सफाई व देख रेख की गई ।