
मांझी(सारन)। आपदा की राशि वितरण के मामले में मांझी अव्वल है। जबकि पूर्व के प्रतिनिधियों ने इस दिशा में कभी कोई प्रयास नही किया जिससे पीड़ित परिवार आपदा की राशि से वंचित हो गए। यह बातें मांझी के विधायक विजय शंकर दुबे ने शनिवार की रात कबीर पार गांव में चेक वितरण के क्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि मांझी विधान सभा में शामिल मांझी जलालपुर तथा बनियापुर के सभी 36 पंचायतों में कोई भी पीड़ित आपदा राशि से वंचित नही रहा। इस मौके पर उन्होंने बीरन सिंह की पत्नी प्रभावती देवी को चार लाख का चेक प्रदान किया। मालूम हो कि गत वर्ष उनके पुत्र प्रिंस कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मौके पर साधु दुबे जागा सिंह काली कुमार पदमा सिंह हेमन्त सिंह तथा सत्यप्रकाश दुबे आदि मौजूद थे। इस अवसर पर मुखिया अशोक सिंह के आग्रह पर विधायक ने कबीर पार पोखरा पर छठ घाट के निर्माण की भी घोषणा की।




Recent Comments