
अगर जीवन की सफलता का सूत्र कुछ होता है तो वो है संस्कार.मनुष्य में संस्कार ही जीवन को प्रभावित करता है ओर व्यक्ति के पुण्यकर्म को दिखाता है,हमे हर संभव प्रयास दूसरों की मदद करने का करना चाहिए.माता पिता के द्वारा किए गए सत्कर्मों को पुत्र को आगे बढ़ाना उसका दायित्व होता है,जिसको हमें निश्चित तौर पर पूरा करना चाहिए.उक्त बाते कही विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मौका था भाजपा के नगर अध्यक्ष सुशील सिंह के माता की पुण्यतिथि पर जरूरमंदो के बीच ऑल इंडिया रोटी बैंक के बैनर तले भोजन वितरण कार्यक्रम का.इस दौरान विधायक डॉ गुप्ता ने इस कार्य के लिए नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए उन्होंने कहा की अपने जन्मदाता के प्रति ऐसा लगाव ही समाज में अलग पहचान बनाता है और एक आतंरिक ख़ुशी खुद को और पूर्वजो को संतुष्टि प्रदान करता है.इस दौरान नगर अध्यक्ष की पुत्री नंदनी और निधि,भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा,शैलन्द्र सिंह सेंगर,शांतनु सिंह,विवेक सिंह,सत्या सिंह,सुपन राय,कुमार भार्गव,अनिल सिंह,आदित्य अग्रवाल,राजेश डाबर,चरण दास,प्रकाश,अमित सिंह समेत रोटी बैंक के सदस्य उपस्थित थे.




Recent Comments