परवेज अख्तर/सिवान:

जिले के महाराजगंज  थाना क्षेत्र के पटेढ़ी बाजार में विगत 30 अक्टूबर को छह अपराधियों द्वारा एक दुकानदार को गोली मार जख्मी कर 1.25 लाख रुपये व दो रेडमी के मोबाइल लूट लिए गए थे . जख्मी का इलाज सीवान सदर अस्पताल मचल रहा है. जख्मी चुन्नू शाही का फर्डब्यान सीवान नगर थाना लेकर महाराजगंज थाने को भेज दिया है. महाराजगंज थाना पुलिस छह अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 285/019 दर्ज कर मामले की छानबीन में लगायी है.

मृत के परिजनों से मिला राजद का शिष्टमंडल
सिवान

जिले के असांव थाना क्षेत्र के गहिलापुर गांव निवासी मृत किरण गोंड़ के परिजनों से राजद का शिष्टमंडल बुधवार की देर संध्या मिलकर परिजनों को सांत्वना दी. राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में हमलोगों का सहानुभूति साथ है. सरकार द्वारा मिलनेवाला मुआवजा के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा. ज्ञात हो कि 28 अक्टूबर की संध्या मृत गहिलापुर गांव निवासी किरण गोंड़ उम्र 50 वर्ष अपने घर के आगे धान की फसल को देख रहे थे. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, चन्द्रभान यादव, राजेंद्र राम सहित आदि लोग उपस्थित थे।
————-