गोल्ड पे लोन के लिए बैंक दे रहा है कई रियायतें

मढ़ौरा(सारण)। शहर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच ने बैंक ग्राहकों को आसान शर्तो पर गोल्ड लोन देने का ऑफर दिया है।इस संबंध में स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक दुर्गेश नारायण ने बताया कि गोल्ड पे लोन लेना बहुत ही आसान है।जिसके लिये बैंक ने शर्तो को लचीला कर प्रोसेसिंग शुल्क में रियायत के साथ ही सूद दर भी अन्य ऋणों के मुकाबले कम रखा गया है।बैंक ने गोल्ड पे लोन लेने वाले ग्राहकों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर लोन देने की तैयारी कर रखी है।इसमें सबसे बड़ी बात है कि ऋण धारकों के गोल्ड को बैंक ने ऋण चुकता करने की अवधि तक पूरी तरह से संभाल कर सुरक्षित रखेगा।इससे लोगों को लाभ होगा कि उनकी संपत्ति बैंक में सुरक्षित भी रहेगी और जरूरतमंद लोगों के जरूरतें भी पूरी हो जाएंगी।