राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा बाजार में गुरुवार के दिन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आशुतोष कुमार द्वारा अपनी माता स्वर्गीय तारा देवी के दूसरे पुण्यतिथि के मौके पर तकरीबन दो दर्जन असहाय लोगों को बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए डॉ कुमार ने बताया कि उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष अपनी मां की याद में यह कार्यक्रम होता है एवं चलता रहेगा ।इस भीषण ठंड में कंबल पाकर असहाय लोगों का चेहरा खिल उठा इस ।मौके पर प्रमोद उपाध्याय, प्रमोद राय, आदि लोग उपस्थित रहे।