मांझी(सारण)। वर्ष 2020 के अक्टूबर नवम्बर माह में बिहार विधान सभा चुनाव की सम्भावना के मद्देनजर सभी संभावित प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। सम्बन्धित दल के नेता पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर गांव गांव घूम रहे हैं। पिछले चुनाव में तमाम कयासों को पीछे छोड़ पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे लगभग नौ हजार मतों के अंतर से एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्यासी केशव सिंह को पराजित किया था। बिहार के दोनों गठबंधन की स्थिति यदि यथावत रही तो दोनों प्रतिद्वंदी एक बार फिर आमने सामने होंगे। बावजूद इसके सभी दलों के लगभग एक दर्जन नेता अपने अपने दल का टिकट पाने के उद्देश्य से अपने राजनीतिक आकाओं के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का जीतोड़ प्रयास कर रहे हैं। बिहार में सत्तारूढ़ जदयू की ओर से पूर्व मंत्री गौतम सिंह तथा जिला जदयू महिला सेल की अध्यक्षा माधवी सिंह सीएम नीतीश कुमार से आशीर्वाद प्राप्त होने के दावे कर रहे हैं। जबकि केंद्र में सत्तारूढ़ व बिहार सरकार में शामिल भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की फेहरिश्त में अनेक नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें हेमनारायण सिंह राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यु सिंह के अलावा शारदानंद सिंह शिवाजी सिंह धर्मेन्द्र सिंह समाज आदि भी अपनी अपनी दावेदारी जता रहे हैं। कई कार्यकर्ता सांसद पुत्र प्रमोद सिग्रीवाल को भी प्रत्यासी बनाये जाने की भी चर्चा कर रहे हैं। उधर मुख्य विपक्षी दल राजद की ओर से पूर्व मंत्री प्रो रविंद्र नाथ मिश्रा जितेंद्र सिंह राय बहादुर सिंह विजय प्रताप सिंह चुन्नू और ई सौरभ सन्नी आदि की दावेदारी की चर्चा हैं। पिछले चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले माकपा नेता डॉ सत्येन्द्र यादव के अलावा रालोसपा नेता ओम प्रकाश कुशवाहा तथा सपा से राम नारायण यादव और बसपा से लक्ष्मण मांझी के चुनाव में कूदने की चर्चा है। हालांकि गठबंधन के इस दौर में टिकट की दौड़ में कौन बाजी मार लेता है यह कहना कठिन है। बावजूद इसके मांझी विधान सभा से दर्जन भर से अधिक प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में कूदने की चर्चा जोरों पर है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- कुत्ते के काटने से मुरादाबाद में एक मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही गांव-घर में मचा कोहराम
- क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
- पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन नायक डॉ. धर्मनाथ राम
- जिला स्कूल में निर्वाचक साक्षरता क्लब का किया गया उन्मुखीकरण
- माधोपुर पंचायत में राशन कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया शिविर
- रेलवे पेंशनर्स ने ऑनलाइन मानार्थ पास व्यवस्था का किया विरोध, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग
- केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
- छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को हाईजैक कर की गई हिंसा एवं पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : WJAI
- नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन एकमा में रहा बेअसर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
- रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शुरू, अयोध्या व विंध्याचल का करेंगे अध्ययन
- बिहार स्टेट गेम्स हेतु सिवान जिला सीनियर महिला हैंडबॉल टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता 26 जुलाई को
- मढ़ौरा में बाइक सवार दो युवक घायल, एक छपरा सदर रेफर
- मढ़ौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रतिभागी सम्मानित
- मढ़ौरा में बेअसर रहा बिहार बंद, सामान्य दिनों की तरह चलती रहीं गाड़ियां
- बिहार बंद के दौरान कैदी लेकर जा रहे तरैया थाने के वाहन को उपद्रवियों ने किया क्षतिग्रस्त
- तरैया में ₹7.69 करोड़ की लागत से बने रेफरल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन
- विवाहिता की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार
- मढ़ौरा में मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
- मढ़ौरा के चार फुटबालर को पढ़ाई और खेल के लिए मिला 3, 3 लाख का स्कॉलरशिप
- मढ़ौरा में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अभिभावकों से की गई खास अपील
- मकेर में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील
- बीडीओ के मातृत्व अवकाश में जाने उपरांत नयी बीडीओ ने किया योगदान
- पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अफवाहों से बचने व शांति बनाए रखने की अपील
- जन शिक्षण संस्थान (JSS), सोनपुर, सारण (बिहार) में फूड फेस्टिवल का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन
- नवविवाहित महिला ने सोनपुर पुरानी गंडक पुल पर से लगायी नदी में छलांग,नाविकों ने बचाई उसकी जान
Recent Comments