मशरक (सारण)। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव निवासी युवक को बनियापुर थाना क्षेत्र के भकुरा भिठठी गांव की युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। फेसबुक मैसेंजर के जरिये बातें शुरू हुईं. प्यार परवान चढ़ा और परिवार की मर्जी के खिलाफ युवती युवक के पास चली आई। छपरा में पहले कोर्ट मैरिज की, फिर मंदिर में भी शादी रचाई और फिर दोनों पति पत्नी बन दिल्ली चले गए और 4 महीने बाद पत्नी को वही छोड़ कुछ कामों का बहाना बना गांव चला।जब फोन से स्वीच ऑफ बताने लगा तों थक हार कर पत्नी सोनौली गांव पहुंची जहां पति और परिवार के सदस्यों ने गाली गलौज करने लगें तों उसके द्वारा गाली गलौज का विरोध किया गया तों सभी ने अभद्र व्यवहार करते हुए वहा से मारपीट कर भगा दिया। पत्नी ने पति के साथ उसके पूरे परिवार पर धोखा देने समेत मारपीट करने का मामला का आवेदन मशरक थाने में दिया। जानकारी के मुताबिक मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव निवासी अंकित कुमार पिता संजय महंतों की फेसबुक पर बनियापुर थाना क्षेत्र के भकुरा भिठठी गांव निवासी प्रिती कुमारी पिता जितेन्द्र प्रसाद से दोस्ती हुई थी। पहले चैटिंग होती रही, फिर दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और व्हाट्सएप पर बातें होने लगीं।बात करते- करते प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। वही युवती ने बताया कि 27/12/2022 को कोर्ट में शादी कर ली और दोनों दिल्ली जाकर खुशहाल जीवन जी रहे थे लेकिन शादी के 4 महीने के अंदर ही मामला अब मशरक थाना पहुंच गया। युवती ने बताया कि बाद में मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से भी शादी की। युवती के अनुसार पति कुछ आवश्यक कार्य छोड़ गांव चला आया लेकिन आने के कुछ दिन बाद पति ने उसका मोबाइल नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। जब वह गांव पहुंची तों पति और परिवारवालों ने घर में घुसने नहीं दिया। प्यार में धोखा खाई प्रिती ने मशरक थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- खैरा में ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहने चोरी,जांच में जुटी पुलिस
- गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि, गुरु आदित्यनाथ झा को किया याद
- सियार के काटने से जख्मी महिला एवं बच्चे की मौत से मचा हड़कंप
- कुत्ते के काटने से मुरादाबाद में एक मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही गांव-घर में मचा कोहराम
- क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
- पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन नायक डॉ. धर्मनाथ राम
- जिला स्कूल में निर्वाचक साक्षरता क्लब का किया गया उन्मुखीकरण
- माधोपुर पंचायत में राशन कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया शिविर
- रेलवे पेंशनर्स ने ऑनलाइन मानार्थ पास व्यवस्था का किया विरोध, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग
- केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
- छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को हाईजैक कर की गई हिंसा एवं पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : WJAI
- नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन एकमा में रहा बेअसर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
- रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शुरू, अयोध्या व विंध्याचल का करेंगे अध्ययन
- बिहार स्टेट गेम्स हेतु सिवान जिला सीनियर महिला हैंडबॉल टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता 26 जुलाई को
- मढ़ौरा में बाइक सवार दो युवक घायल, एक छपरा सदर रेफर
- मढ़ौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रतिभागी सम्मानित
- मढ़ौरा में बेअसर रहा बिहार बंद, सामान्य दिनों की तरह चलती रहीं गाड़ियां
- बिहार बंद के दौरान कैदी लेकर जा रहे तरैया थाने के वाहन को उपद्रवियों ने किया क्षतिग्रस्त
- तरैया में ₹7.69 करोड़ की लागत से बने रेफरल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन
- विवाहिता की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार
- मढ़ौरा में मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
- मढ़ौरा के चार फुटबालर को पढ़ाई और खेल के लिए मिला 3, 3 लाख का स्कॉलरशिप
- मढ़ौरा में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अभिभावकों से की गई खास अपील
- मकेर में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील
- बीडीओ के मातृत्व अवकाश में जाने उपरांत नयी बीडीओ ने किया योगदान
Recent Comments