• सोशल डिस्टेंसिंग की भी उड़ा रहे हैं धज्जिया
मांझी(सारण)। कोरोना संक्रमण के वायरस से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन में मंदी की मार झेल चुके ब्यवसायिक वाहन संचालक सोशल डिस्टेंसिंग की न सिर्फ धज्जियां उड़ा रहे हैं बल्कि अनलॉक वन में यात्रियों से दुगुना किराया भी वसूल रहे हैं। ब्यवसायिक वाहन संचालक बेखौफ होकर जिला प्रशासन के निर्देश का खुलम खुल्ला उलंघन कर रहे हैं। ऑटो जीप व बस आदि के संचालक लॉक डाउन से पूर्व मांझी से छपरा का किराया 25 रुपया वसूलते थे। यह दर भी जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित मानक के विपरीत था। अब जबकि अनलॉक वन का दौर है इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देकर संचालक मांझी से छपरा का किराया 50 रुपया जबरन वसूल रहे हैं। साथ ही मानक के विपरीत वाहनों में यात्री ठूंस ठूंस कर मवेशियों की तरह लादे जा रहे हैं।वाहनों में में बजाए जा रहे कर्णफाडू गीत यात्रियों की एक अलग मुसीबत बना हुआ है।




Recent Comments