समस्तीपुर:गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
न्यूज इनपुट -केशव बाबू

शाहपुर पटोरी
शाहपुर पटोरी अनुमंडल मुख्यालय में शनिवार को अनुमंडलाधिकारी सुबीर रंजन की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई ।
उक्त बैठक में झांकी के लिए डी.सी.एल.आर के नेतृत्व में एक कमिटी बनाई गई एवं कमिटी को यह जिम्मेवारी दी गई की उक्त समारोह में किन संस्थानों के झांकियों की अनुमति दी जाये । इसके लिए झांकी निकालने वाली संस्थानों , संगठनो आदि को झांकी निकालने के लिए उक्त कमिटी से अनुमति 18 जनवरी तक लेनी होगी । कमिटी में प्रो.मनोज कुमार गुप्ता , प्रो.दीपक प्रकाश , प्रो.अशरफ इमाम आदि शामिल है । इसके अलावे बैठक में समारोह की तैयारी हेतु उपस्थित लोगों के बीच विभिन्न जिम्मेवारियां दी गई । मुख्य समारोह जन नायक कर्पूरी स्टेडियम में 10.15 से शुरू होगी जबकि झंडोत्तोलन 10.30 बजे निर्धारित किया गया है । उसी समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ ही क्षेत्र के विभिन्न लोगों जिन्होंने देश , राज्य एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य कर उपलब्धियां हासिल किये है उन्हे अनुमंडल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जायेगा ।
बैठक में डी.एस.पी रविश कुमार , बी.डी.ओ राजेश्वर राम , सर्किल इंस्पेक्टर चतुर्वेंदी सुधीर कुमार , थानाध्यक्ष राजेश कुमार , प्रो.राम दयाल सिंह, डॉ आर.एन तिवारी , डॉ निशांत कुमार , फिरोज आलम , राजकिशोर आर्ट , शंकर प्रसाद लोहिया , मुखिया मोहन ठाकुर , अधिवक्ता सदानन्द राय , वंशमणि राय आदि उपस्थित थे ।




Recent Comments