संकुल संसाधन केंद्र शाहवाजपुर एवं बाजिदपुर के बीच खेला गया एक मैत्री क्रिकेट मैच

रिपोर्ट:केशव बाबू/उजियारपुर(समस्तीपुर) : चांद चौर मथुरापुर के स्टेडियम में संकुल संसाधन केंद्र शाहवाजपुर एवं बाजिदपुर के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहवाजपुर की टीम ने 15.5 ओवर में 145 रन बनाये। जिसमें फोजैल अहमद ने 27 गेंद पर 45 रन जिसमें 6 गगनचुंबी छक्के लगाये। तरुण कुमार ने 26 गेंद पर 41 रन बनायें जिसमें 5 चौके और 2 छक्के लगाये। बाजिदपुर टीम की ओर से रमेश कुमार ने 2 ओवर में 14 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए।जवाब में बाजिदपुर टीम ने 20 ओवरों में केवल 107 रन ही बना सके।बाजिदपुर टीम की ओर से शाहिद अली ने 26 गेंद पर 33 रन बनाए। शाहवाजपुर की ओर से अवनीश कुमार ने 4 ओवर में 9 रन देकर तीन विकेठ लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए फोजैल अहमद को मैन ऑफ मैच चुना गया। शाहवाजपुर टीम ने 38 रनों से मैच जीत लिया। मौके पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ समस्तीपुर के वरीय उपाध्यक्ष राजाराम महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए।हार और जीत से निश्चिन्त होकर हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।जीवन और खेल एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।जिस तरह क्रीज पर बिना घबराये या बिना दबाब में आए,टिककर खेलने वाले रन बना ही लेते हैं,अनुकूल मौका का लाभ उठाकर और प्रतिकूल मौके पर रक्षात्मक बनकर जीत की नींव डाल ही लेते हैं,उसी तरह जीवन संघर्ष में भी धैर्य से कर्म करते रहने वाले एक न एक दिन सफलता का परचम फहरा ही लेते हैं।उन्होंने इस अनूठे और बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सरायरंजन प्रखंड अध्यक्ष श्री नवीन कुमार, उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को अभूतपूर्व कहा और सभी लोगों ने आशा व्यक्त की कि इसका अनुकरण शेष संकुलों और प्रखंडों में होगा। प्रखंड साधन सेवी, संकुल समन्वयक, शिक्षक, छात्र एवं ग्रामीण उपस्थित हुए।ज्ञात हो कि इस टूर्नामेंट के आयोजक,खिलाड़ी,एम्पायर,कॉमेंटेटर, स्कोरर सभी शिक्षक ही थे।