पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिहार के मंत्री सेसम्मानित हुई बेटियां

पटना। सारण के खेल क्षितिज पर हैंडबॉल के खिलाड़ी अपनी मजबूत पहचान बनाने में कामयाब होने लगे है। खिलाड़ियो ने प्रति वर्ष राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्र की पहचान के साथ सारण को गौरवान्वित किया है जिसमे सारण की बेटियां सबसे आगे है । वर्ष 2020 में नेशनल स्कूली गेम्स हैंडबॉल के अंडर 14 बालिका वर्ग में रजत पदक प्राप्त करने वाली सारण हैंडबॉल टीम की तीनों खिलाड़ियो को राजेन्द्र नगर पटना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री आलोक रंजन एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य खेल सम्मान के तहत प्रशस्ति पत्र , मोमेंटो एवं 11 हजार रुपया सभी को दिया। सारण हैंडबॉल टीम से सम्मान पाने वाले छात्राओं में छपिया निवासी लक्ष्मण प्रसाद की पुत्री मुस्कान कुमारी राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक की छात्रा है जो विद्यालय में चल रहे गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह के देखरेख में टीम के साथ प्रैक्टिस करती है । जबकि लौवा कला बनियापुर निवासी रामबीरेश राय की पुत्री तृप्ति कुमारी एव की अनिल सिंह पुत्री रिया कुमारी संत जलेश्वर एकेडमी लौवा की छात्रा है विद्यालय में प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह ट्रेनिंग देते है । सारण जिला हैंडबाल संघ के महासचिव सह मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सारण हैंडबॉल के खिलाड़ी बिहार टीम में शामिल होकर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करते है । वर्ष 2019 – 20 में सारण बालिका वर्ग की टीम राज्य स्कूली प्रतियोगिता नवादा में तीनों वर्ग में पदक पाकर ओवरऑल चैंपियन हुई थी । वही ईस्टजोन नेशनल में महिला एवं पुरुष वर्ग में बिहार टीम से खेलते हुए विजेता हो कुल 10 स्वर्णपदक सारण के नाम किया। कोरोनाकाल के बाद पिछले माह हुई राज्य सबजूनियर बालिका हैंडबॉल में उपविजेता हो रजत पदक प्राप्त किया। बेटियों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत सम्मानित होने पर सारण हैंडबॉल संघ के मुख्य संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय , विधायक केदारनाथ सिंह , जिला अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , डॉ हरेन्द्र सिंह ,संरक्षक मुखिया अजीत कुमार सिंह, अमर सिंह, महेश सिंह ,डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव , राजीव रंजन ,संजय सिंह, सत्येंद्र तिवारी, राकेश कुमार सिंह , विनीत कुमार , शिक्षक नेता संतोष सिंह, समाजसेवी रमेश सिंह , इम्तियाज खान , रितेश कुमार सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है।