संजीव/कुमुद की रिपोर्ट जमुई:
शनिवार को जमुई के यूको बैंक मे उच्को ने रिटायरड बुजुर्ग के 36 हजार रूपये उड़ा लेने का मामला प्रकाश मे आया है खैरा प्रखंड के अमारी पंचायत निवासी डीआरडीए जमुई से रिटायरड कैसियर योगेन्द्र प्रसाद सिन्हा के अनुसार जब वे बैंक से 36 हजार रूपये निकाल कर बैंक मे अपने रुपयो का मिलान कर रहे थे उसी वक्त एक युवक ने बड़े नोट बदलने के नाम पर रूपये की हेरफेर कर गिनती करते हुये पैसे लेकर फरार हो गया जबकि पीड़ित बुजुर्ग के साथ आए उनके पुत्र काउंटर पर अपने खाते का अपडेट कराने में व्यस्त रहें पीड़ित बुजुर्ग अपने पौत्र को कुछ बता पाते इससे पहले ही उचक्का बैंक परिसर से फरार हो जाने में सफल रहा। इस पूरी घटना की वीडियो फुटेज सीसीटीवी में कैद हो चुका है आगे की कार्रवाई के लिए एफ आई आर दर्ज होने का इंतजार किया जा रहा है।




Recent Comments