
क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) : प्रखंड के सैदपुर विद्यालय के प्रांगण में शिक्षा कुंज कोचिंग सेंटर की तरफ से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका संचालन राम कुमार ने किया।इस प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।वही प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को पुरुस्कार दिया गया।जिसमें प्रथम स्थान पर अजमेरी खातून,द्वितीय स्थान पर संजीत कुमार,तृतीय स्थान पर पुष्पा कुमारी रही।साथ ही पुरुस्कार देते हुए मुखिया सुलेखा कुमारी ने कही क्विज प्रतियोगिता से बच्चों में ज्ञान की बढ़ोत्तरी होती है।मौके पर रामाशंकर प्रसाद,प्रेमचंद्र प्रसाद सिंह ,श्री हरिहर मेहता ,कृष्ण देव कुमार,नीतीश कुमार ,सरवन कुमार, पवन कुमार ,राजीव कुमार ,चंदन कुमार ,अमन कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।




Recent Comments