परसा के बाजीतपुर चौक के समीप बाइक की ठोकर से छात्रा घायल
#न्यूज़ इनपुट -दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा(सारण):सीवान-परसा एसएच-73 पर स्थानिक थाना क्षेत्र के बाजितपुर चौक के समीप बाइक की ठोकर से एक 6 वर्षीय छात्रा बुरी तरह घायल हो गई।घायल छात्रा बाजितपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह की पुत्री स्नेहा कुमारी बताई जाती है।घायल छात्रा को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।वही ग्रामीणों ने नयागाँव थाना क्षेत्र के बभनगावाँ गाँव निवासी 28 बर्षीय विकेक कुमार सिंह और बाईक को कब्जे में कर लिया गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि छात्रा अपने घर से दादा चंद्रदेव सिंह के साथ बाजीतपुर चौक स्थित निजी विद्यालय में पढने जा रही थी।ज्यो ही एसएच को पार कर रही थी तभी सोनहो की तरफ जा रही तेज रफ़्तार के बाईक की चपेट में आ गई।घटना में बाईक चालक युवक भी घायल हो गया।




Recent Comments