मढ़ौरा(सारण)।
मढ़ौरा प्रखंड के मुबारकपुर हनुमान मंदिर पर महर्षि श्रीधर बाबा एजुकेशनल ट्रस्ट सराय बक्स के द्वारा मुबारकपुर, सूर्यजहा टोला, सुकसेना,भलुही, धर्ममौली आदि गाँवो के सैकड़ों गरीब असहाय और विधवा महिलाओं और छठवर्तियों के बीच साड़ी वितरण की गई। इस दौरान श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी, प्रेमनाथ दास, शिवजी राम, बलराम राय, दीपक कुमार, धर्मेंद्र राय, हरेश कुमार, महेश राय, अदातल दास आदि लोग उपस्थित थे। साड़ी वितरण करने के दौरान मुरारी स्वामी ने बताया कि गुरुदेव श्रीधर दास जी महाराज द्वारा छठ व्रतियों के बीच प्रत्येक साल वस्त्र, फल व अन्य सामग्रियों का वितरण की जाती है। इस वर्ष विभिन्न गांवों में जाकर साड़ी की वितरण की जा रही है।छठ व्रती ही छठी मईया के स्वरूप है, उनका सहयोग और सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म और पूजा है। संस्था द्वारा हमेशा आपदा विपदा के वक्त जन सहयोग की जाती है। आगे भी जारी रहेंगी।