पहले मैच में मढ़ौरा ने पेलान्टी सूट आउट में परसा को हराया

मढ़ौरा ।
प्रखंड के बिक्रमपुर ठेकही फील्ड में गुरुवार से राजपुत क्लब बिक्रमपुर स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया । पहला मैच मढ़ौरा और परसा के बीच खेला गया जिसमें मढ़ौरा टीम के वकील ने 12 वें मिनट म गोल कर बढ़त बनाया लेकिन परसा के गुड्डु में 20वें मिनट में गोल कर मामला बराबर कर दिया । इसके बाद किसी तरफ से गोल नही होने और बराबरी रहने पर पेलान्टी सूट आउट करवाया गया । इसमें मढ़ौरा ने चार गोल दागे जबाब में परसा तीन गोल ही कर सकी । इस तरह मढ़ौरा की टीम 4-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गयी ।
इसके पूर्व फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्धाटन फुटबॉल के पुराने खिलाड़ी प्रो गोरा सिंह, शिक्षक तेजनरायण सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि उमेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया । टूर्नामेंट के आयोजन कर रहे एक्स सैनिक प्रभाकर सिंह उर्फ मोनू और मंदीप सिंह ने बताया है कि फुटबॉल ही ग्रामीण अंचल का प्रमुख खेल है । इधर के दिनों में क्रिकेट की बहुलता से फुटबॉल कम खेला जाने लगा है । फुटबॉल युवाओं के शारीरिक विकास और मजबुती का एक बड़ा माध्यम है जिसके पुनः बढ़ावा देने की जरुरत है । अंग्रेजों के समय में मढ़ौरा में स्थापित चीनी मिल में फुटबॉल के सभी ग्यारह खिलाड़ी बिक्रमपुर से होते थे । इस गांव ने फुटबॉल से कई अच्छे खिलाड़ी दिये है जो राज्य और राष्ट्रीय टीम से खेल चूके है । वर्तमान में इस खेल से युवाओं का जुड़ाव कम हुआ है । इस खेल को आगे बढ़ाने और युवाओं की रूचि को बढ़ाने के लिये इस तरह का आयोजन किया गया गया है । तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का दुसरा मैच रविवार को पटेढ़ी जलाल और माधोपुर के बीच खेला जायेगा । मैच के दौरान दिलीप मैथ्यू, विट्टु सिंह, जीवन सिंह, सोनू सिंह, राजा सिंह, विकास सिंह आदि ने सक्रिय सहयोग दिया। मैच में रेफरी दारा सिंह, राजन सिंह, सेराज आलम रहे ।