सारण :गरखा में लुई ब्रेल की जयंती मनी 
#न्यूज़ इनपुट -मुरारी बाबा 
गड़खा
महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बॉक्स में गुरुवार को ब्रेल लिपि को तैयार करने वाले लुई ब्रेल की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
कार्य्रकम नेत्र चिकित्सकों द्वारा रोगियो और ग्रामीणों को ठंड में उत्पन्न होने वाले आंख के बीमारियों से बचने की उचित परामर्श दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत श्रीधर बाबा ने विश्व के अंधेपन मिटाने में लुई ब्रेल की महत्वपूर्ण योगदान को विस्तार पूर्वक चर्चा किया। मौके पर भोजपुर जिला से आए महंथ हरेन्द्र दास त्यागी जी महाराज मुरारी स्वामी डॉ संतोष कुमार डॉ बृज मोहन चौधरी दीपक कुमार कुश कुमार प्रो जवाहर प्रसाद राय सहित अन्य ने अपने विचार रखे।